🌍 International Languages

🇮🇳 भारतीय भाषाएँ

गायत्री मन्त्र —

उन दिनों कैसेट का प्रचलन खूब जोर-शोर से था। गीतों के व परम पूज्य गुरुदेव के प्रवचनों के कैसेट तैयार किये जा रहे थे। कैसेट के इनले कार्ड में परम पूज्य गुरुदेव का चित्र देने का निर्णय हुआ। जब वन्दनीया माताजी को एक नमूना दिखाया गया तो वन्दनीया माताजी ने कैसेट को उलट-पलट कर देखा और बोलीं, ‘‘बेटा! मुझे और गुरुजी को कभी अलग मत समझना।’’ फिर बोलीं, ‘‘बेटा, आने वाले समय में दुनिया अपनी समस्याओं का समाधान मेरे गीतों में और पूज्य गुरुजी के प्रवचनों में (विचारों में) ढूँढ़ेगी।’’ — वन्दनीया माताजी

मित्रो! मैं व्यक्ति नहीं, विचार हूँ।.....हम व्यक्ति के रूप में कब से खत्म हो गए। हम एक व्यक्ति हैं? नहीं हैं। हम कोई व्यक्ति नहीं हैं। हम एक सिद्धान्त हैं, आदर्श हैं, हम एक दिशा हैं, हम एक प्रेरणा हैं।.....हमारे विचारों को लोगों को पढ़ने दीजिए। जो हमारे विचार पढ़ लेगा, वही हमारा शिष्य है। हमारे विचार बड़े पैने हैं, तीखे हैं। हमारी सारी शक्ति हमारे विचारों में समाहित है। दुनिया को हम पलट देने का जो दावा करते हैं, वह सिद्धियों से नहीं, अपने सशक्त विचारों से करते हैं। आप इन विचारों को फैलाने में हमारी सहायता कीजिए। — पूज्य गुरुदेव युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य



Index file for all webpages

अमृतवचन
वन्दनीया माताजी द्वारा गाए हुए गीत
पुस्तकों, प्रवचनों एवं विभिन्न विषयों का गूगल नोटबुक द्वारा बनाया हुआ चर्चा-परिचर्चा रूप में ऑडियो सार-संक्षेप
पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के समग्र वाङ्मय का गूगल नोटबुक द्वारा बनाया हुआ चर्चा-परिचर्चा रूप में ऑडियो सार-संक्षेप
गायत्री परिवार - Gayatri Pariwar केे विभिन्न सद्वाक्य
अखण्ड ज्योति — Akhand Jyoti files
अमृतवचन साइट की जिप फाइल डाउनलोड करें